पंचकूला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार चाचा-भतीजा को मारी टक्कर; दोनों की मौत, पुलिस कर रही जांच

0

पंचकूला: पिंजौर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजा की जान ले ली। हादसा एचएमटी और सूरजपुर बीच हुआ, जिसके बाद वाहन चालक फरार हो गया।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर रतपुर कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मुकेश और जितेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और पिंजौर की रतपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। जितेंद्र अब्दुल्लापुर कॉलोनी में मिल के पास टेलर की दुकान चलाता था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

अमरावती चौकी पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *