हरियाणा में मानसून की हुई वापसी, आज फिर होगी झमाझम बारिश, 3 जिलों में अलर्ट, जानें- लेटेस्ट मौसम अपडेट

0

हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को 10 जिलों में बूंदाबांदी हुई। शनिवार से प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होगा।

हल्की वर्षा होने के कारण प्रदेश में तापमान थोड़ा नीचे आया है। वहीं, हल्की वर्षा मौजूदा समय में फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून फिर से सक्रिय हुआ है। इसके चलते आगामी तीन दिन तक वर्षा हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञानियों की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को प्रदेश में फतेहाबाद, हांसी, हिसार, यमुनानगर, कैथल, गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और करनाल जिलों में वर्षा हुई। हल्की वर्षा का फायदा फसलों को हुआ है।

वहीं, सुबह से ही मौसम में बदलाव हो गया था। हल्की बूंदाबांदी होने के बाद दोपहर में धूप निकली। इससे तापमान थोड़ा बढ़ा है। बूंदाबांदी के चलते हिसार का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

तेज वर्षा का यलो अलर्ट

यमुनानगर, करनाल व पानीपत।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *