पंचकूला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: HKRN कर्मियों को नियमित करने की मांग, भूपेंद्र हुड्डा समेत दिग्गज नेता हुए शामिल

0

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने और प्रदेश में स्थायी सरकारी भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को पंचकूला में धरना प्रदर्शन किया।

सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर आयोजित धरने में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने HKRN कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन, स्थायी रोजगार और नियमितीकरण की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया। पार्टी ने कहा कि ठेका व्यवस्था के तहत लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों का भविष्य अभी भी असुरक्षित है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक HKRN कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं मिल रहा। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों की तरह ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाओं का भी अभाव है।धरने में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में नियमित सरकारी भर्तियां शुरू करने की भी मांग की। उनका आरोप है कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे और नियमित नौकरियों में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी की जा रही है।

धरने के संयोजक विधायक अशोक अरोड़ा और पंचकूला विधायक चौधरी चंद्रमोहन के अलावा कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि HKRN कर्मचारियों का नियमितीकरण और युवाओं को स्थायी रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों को पक्का करने, नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शी नीति लागू करने की मांग की।

कांग्रेस ने कहा कि यह धरना HKRN कर्मचारियों और प्रदेश के युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए आयोजित किया गया है। पार्टी नेताओं ने सरकार से विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की मांग की।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर