चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश, जलभराव के बाद तालाब बनी सड़कें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

0

हरियाणा और चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते लोगों को जलभराव और जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है. बुधवार सुबह चंडीगढ़ में जोरदार बारिश हुई. जिसके चलते पूरा शहर पानी डूब गया.

चंडीगढ़ में बारिश और जलभराव: मंगलवार को हुई तेज बारिश ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. भारी बारिश के बीच मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से ग्रीन मार्केट चौक की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिसके बाद इस रास्ते पर यातायात प्रभावित हो गया.

सड़क धंसी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी भी निकल गई, जिससे सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर धंस गया. स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है. पंचकूला की तरफ से आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पुलिस लाइंस के पीछे वाले रास्ते से होते हुए आईटीआई लाइट प्वाइंट की ओर भेजा जा रहा है. लोगों को प्रभावित सड़क से बचने और पुलिस की ओर से बताए गए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बनी. सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हुई और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जलभराव और बारिश से प्रभावित सड़कों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए.

बारिश ने फिर उठाए जल निकासी पर सवाल-चंडीगढ़ जैसे योजनाबद्ध शहर में तेज बारिश के बाद सड़कें जलमग्न होने और सड़क का हिस्सा बह जाने की घटना ने जल निकासी और सड़क निर्माण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. खासकर सड़क के नीचे से मिट्टी का बह जाना यह दिखाता है कि तेज पानी के बहाव का सड़कों के ढांचे पर कितना असर पड़ सकता है. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे प्रभावित हिस्से की तरफ जाने से बचें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर