चंडीगढ़ में 3 युवकों पर चाकुओं से जानलेवा हमला, एक के पेट में चाकू घुमाया; दूसरे पर किए 12 वार
चंडीगढ़ में बदमाशों ने 3 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दो गंभीर घायल हो गए, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान लक्की और अरुण के नाम से हुई। जबकि कुलदीप को कम चोटें लगी हैं।
तीनों युवक पार्क में बैठे थे, वहां पर एकदम से हमलावर आ गए। जिससे तीनों ने भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।
आरोपियों ने लक्की के पेट में चाकू घोंपकर घुमा दिया। जबकि अरुण की छाती और पीठ पर 12 बार चाकू मारा। वहीं कुलदीप के हाथ पर चाकू लगा है।
इसके बाद तीनों को सेक्टर-16 अस्पताल लाया गया, यहां कुलदीप को छुट्टी मिल गई, अरुण का अभी यहीं पर इलाज चल रहा है। जबकि लक्की को PGI सुबह 6 बजे रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हातल गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमले के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
