हरियाणा के 13 जिलों में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, जानें वजह

0

हरियाणा के 13 जिलों में सोमवार (17 अगस्त) को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. डिस्ट्रिक्ट एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर (DEEO) ने इस बारे में ऑर्डर जारी किए हैं, जिसमें सभी ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी स्कूलों में छुट्टी की जानकारी तुरंत पहुंचाने और उसके पालन ते निर्देश दिया गया है.

निर्देशों के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, हांसी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, कैथल, फरीदाबाद और नूंह जिलों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे.

15 अगस्त को हुए डिस्ट्रिक्ट लेवल स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और टीचर्स ने हिस्सा लिया था. इसे ध्यान में रखते हुए, सेलिब्रेशन में शामिल स्टूडेंट्स और टीचर्स को आराम देने के लिए अलग-अलग जिलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. हालांकि, कैथल में यह छुट्टी सिर्फ उन्हीं स्कूलों के लिए लागू होगी, जिनके छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान, महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने 17 अगस्त को पंचकूला जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की. इसके बाद, जिला प्रशासन ने सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में छुट्टी लागू करने का आदेश जारी किया.

झज्जर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान, जैसे ही मंत्री आरती राव ने 17 अगस्त को छुट्टी की घोषणा की, कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने तालियां बजाईं और खुशी मनाई. बच्चों की खुशी कुछ देर तक पूरे आयोजन स्थल पर गूंजती रही.

जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का आदेश तुरंत पहुंचा दें. उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी शिक्षण संस्थान तय आदेश के अनुसार बंद रहें और किसी भी स्तर पर निर्देशों की अनदेखी न हो.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *