इंस्टग्राम ने 10 साल बाद बदला लोगो, इंटरनेट पर मचा बवाल

0

इंस्टग्राम ने करीब 10 साल बाद अपने नाम लिखन के अंदाज यानी वर्डमार्क में बदलाव किया है. कंपनी ने अपने मशहूर स्क्रिपट स्टाइल को पूरी तरह नहीं बदला है लेकिन अक्षरों के आकार औ डिजाइन को नया रूप दिया है. बदलाव छोटै है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. खासतौर पर नए ‘r’ अक्षर को लेकर यूजर्स अगल-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ लोगों को नया डिजाइन मॉडर्न और क्लीन लग रहा है तो कुछ इसे देखकर  Instagram को मजाक में Instagzam कह रहे हैं.

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम और थ्रेडस पर नई वर्ड मार्क की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ऐप के सबसे ऊपर दिखाई देने वाले Instagram नाम की टाइपोग्राफी को नया रूप दिया गया है. कंपनी ने अक्षरो को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प, क्लीन और आधुनिक बनाने की कोशिश की है. हालांकि Instagram की पहचान वाली स्क्रिप्ट स्टाइल को बरकरार रखा गया है.

इस बदलाव की खास बात यह है कि Instagram ने अपना पूरा लोगो नहीं बदला है. ऐप का रंगीन ग्रेडिएंट वाला कैमरा आइकन पहले ही तरह ही दिखाई देगा. यानी कंपनी ने फिलहाल सिर्फ Instagram नाम लिखने के लिए इस्तेमाल होने वाली टाइपोग्राफी को बदला है. इससे ब्रांड की पुरानी पहचान भी बनी रहती है और डिजाइन को नया लुक भी मिल जाता है.

10 साल बाद आए इस बदलाव को लेकर Instagram यूजर्स की राय एक जैसी नहीं है. कई लोगों ने नए डिजाइन को पसंद किया है और इसे ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न बताया है. वहीं कुछ यूजर्स को नया वर्डमार्क पहले जैसा सहज नही लगा. कुछ लोगों ने तो इसे AI से बनाया हुआ डिजाइन तक बनाया हुआ डिजाइन तक बता दिया.

नए वर्डमार्क में सबसे ज्यादा ध्यान  Instagram के ‘r’ अक्षर पर जा रहा है. इसके नए डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. एक यूजर ने मजाकर करते हुए लिए कि नया वर्डमार्क Instagram के बजाय Instagzam जैसे दिखाई देता है. यही वजह है कि छोटे से डिजाइन बदलाव का यह हिस्सा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *