पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आया बड़ा अपडेट, गिर सकते हैं दाम; पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दे दिए संकेत

0

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri Latest Statement) ने संकेत दिया है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें अगले 2 से 3 महीने तक इसी तरह नीचे बनी रहती हैं, तो पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरदीप पुरी ने बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष (middle east war) के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था। उस समय सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचकर 30 जून तक कुल 74,781 करोड़ रुपए का नुकसान उठाया।उन्होंने कहा कि भले ही अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हो गई हैं, लेकिन फिलहाल रिफाइनरियां उसी कच्चे तेल की प्रोसेसिंग कर रही हैं, जिसे दो महीने पहले ऊंची कीमत पर खरीदा गया था।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के सवाल पर हरदीप पुरी ने कहा,

आज हम उसी कच्चे तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे दो महीने पहले खरीदा गया था। अगर कीमतों में यह गिरावट अगले 2-3 महीने तक बनी रहती है, तो हम स्थिति की समीक्षा करेंगे। हालांकि अभी यह केवल एक संभावित स्थिति है।”

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान विकसित देशों में पेट्रोल की कीमतें करीब 20 प्रतिशत बढ़ीं, जबकि भारत के पड़ोसी देशों में यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत रही।

इसके मुकाबले भारत में पेट्रोल की कीमतों में केवल 5.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी से जून के अंत तक देश के 1.07 लाख पेट्रोल पंपों पर न तो ईंधन की कमी हुई और न ही किसी पंप को बंद करना पड़ा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *