SHO और आईओ का तबादला: हरियाणा पुलिस का कारनामा! कार में शराब रखवा युवक को फंसाया, CCTV ने खोला राज

0

हरियाणा : कैथल झूठे शराब तस्करी के केस में फंसाने के मामले में चीका निवासी बुटा सिंह की शिकायत पर एसपी की तरफ से कार्रवाई की गई है। मामले की जांच डीएसपी गुहला रमेश गुलिया को सौंप दी गई है। इसके साथ ही चीका थाना प्रभारी एसआइ प्रवीन का तबादला स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट में कर दिया गया है।

मामले के जांच अधिकारी एएसआइ विकास का भी तबादला चीका से सिटी थाना में किया गया है। इसके साथ ही जिले से 20 से ज्यादा कर्मचारियों को भी एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। बुटा सिंह ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि झगड़े के एक झूठे केस में समझौता न करने पर उसे शराब तस्करी के झूठे केस में फंसाया गया था। इस मामले को लेकर डीजीपी, एसपी और मानवाधिकार आयोग को शिकायत दी गई है।

आरोप है कि 16 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे चीका थाना प्रभारी प्रवीन सहित अन्य पुलिस कर्मचारी डायल 112 की गाड़ी में घर से लेकर गए थे। उसे हथकड़ी लगाकर कार में बैठाए रखा।

आरोप है कि पुलिस ने ही किसी युवक से शराब की बोतल मंगवाई और उस पर 20 बोतल मिलने का झूठा केस दर्ज कर दिया। बुटा सिंह को घर से ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया था।

पुलिस ने शराब तस्करी का जो केस दर्ज किया था उसके अनुसार बुटा सिंह को 20 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया गया था। वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इस मामले को लेकर आगामी जांच डीएसपी गुहला को सौंपी गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *