मौसम विभाग की चेतावनी जारी, हरियाणा में एक्टिव हुआ पश्चिमी विभोभ, कई जिलों में होगी भारी बारिश

0

हरियाणा में मानसून की सक्रियता के बीच रविवार को 11 जिलों में वर्षा हुई। वर्षा के बावजूद प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि नौ अगस्त की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में वर्षा हो सकती है। हालांकि 13 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ेगा, जिससे वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि दोनों तापमान सामान्य के आसपास बना है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस अंबाला में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री हिसार में रहा।

बीते 24 घंटे में हिसार में 17.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भिवानी में 18 एमएम, नारनौल में 16.5 एमएम, चरखी दादरी में 11 एमएम, रोहतक में 9.8 एमएम, सिरसा में आठ एमएम और फतेहाबाद में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम के विभिन्न केंद्रों पर भी वर्षा हुई।

नार्थकैप यूनिवर्सिटी केंद्र पर 19 एमएम, गुरुग्राम केवीके पर 6.5 एमएम और अन्य केंद्रों पर भी वर्षा दर्ज की गई। जींद में 5.5 एमएम वर्षा हुई। कई जिलों में बादलवाही हुई, लेकिन वर्षा नहीं हुई।

हिसार में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा और यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में हिसार के मुख्य केंद्र पर 17.2 एमएम वर्षा दर्ज हुई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *