कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद के सभी स्‍कूल 4 से 12 अगस्‍त तक रहेंगे बंद

0

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अब गाजियाबाद में भी 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को अवकाश दे दिया है। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी स्‍कूल 3 से 10 अगस्‍त तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ था।

आदेश के दायरे में सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान शामिल हैं। कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए इस अवधि में ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की स्थिति बनी रहती है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए कई निजी और पब्लिक स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को ऑनलाइन कक्षाओं का समय, लिंक और अन्य आवश्यक निर्देश साझा किए जा रहे हैं। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि वेस्‍ट यूपी के दो अन्‍य जिलों मुजफ्फरनगर और मेरठ में सभी स्‍कूल और कॉलेज 3 से 10 अगस्‍त तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने वाले कांवडि़ए इन्‍हीं जिलों से होकर गंतव्‍य को लौटते हैं। इसकी वजह से इन जिलों में प्रतिदिन लाखों शिवभक्‍तों की आवाजाही होती है। पूरे सावन महीने तक कांवड़ यात्रा का क्रम चलता रहेगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर