हिमाचल के चंबा में खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0

चंबा: मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं. चंबा जिले में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. पठानकोट–चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ के पास सोमवार (27 जुलाई) को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई ऑल्टो कार भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के निवासी पप्पू राणा की बताई जा रही है. कार किसी कारणवश अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *