शिकायत में बताया गया कि आरोपित पहले प्रति ट्रक एक हजार रुपये की मांग कर रहा था, लेकिन बाद में यह रकम 500 रुपये प्रति ट्रक तय की गई। लगातार हो रही इस अवैध मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस अधिकारियों से संपर्क किया। एक अगस्त 2019 को आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

शिकायतकर्ता को आरोपित को 25 हजार रुपये देने थे, जिस पर विजिलेंस टीम ने पूरी कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपित को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से केमिकल लगे नोट बरामद किए गए। जांच में आरोपित के हाथ धोने और जेब धोने के नमूने गुलाबी रंग में बदल गए, जिससे यह साबित हुआ कि उसने फिनाल्फ्थेलीन पाउडर लगे नोटों को छुआ था।