बस में आग लगने से 12 लोग जिंदा जल गए
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में चिन्नाटेकुर के पास एक निजी बस में आग लग गई. इस हादसे में 12 यात्री जिंदा जल गए. घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है. एनएच-44 पर बस की बाइक से टक्कर हो गई. बाइक बस के नीचे जाकर फ्यूल टैंक से टकरा गई, जिससे बस में तुरंत आग लग गई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी. इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई जल गए।19 कूदकर बच गये। इमरजेंसी गेट तोड़कर भागे लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें कुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या 12 बताई जा रही है, जबकि अन्य रिपोर्टों में यह आंकड़ा 25 बताया गया है। कुरनूल के एसपी विक्रांत पाटिल ने कहा कि कई शव पूरी तरह से जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
