राहुल और सोनिया गांधी ने घर पर बनाया जैम, बोले- भाजपा के लोग चाहें तो इसे ले सकते हैं…VIDEO

नया साल आने वाला है और साल 2023 अब खत्म होने को आ गया है। साल के अंत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अनोखा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ कुछ पकाते दिख रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी जैम बनाते दिख रहे हैं। जैम बनाने की यह विधि प्रियंका गांधी की है। वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि दशकों पहले उन्होंने किस तरह भारतीय खाने के प्रति अनुकूल होना सीखा। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां आई तो मुझे भारतीय स्वाद, खासकर मिर्च के अनुकूल होने में समय लगा। मैं जब यहां आई तो मुझे भारतीय खानपान के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा।
वीडियो की शुरुआत होती है उस दृश्य से जहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपने बगीचे में फल तोड़ने जाते हैं। फल तोड़ने के बाद उसके जूस को एक बर्तन में रखकर आग पर चढ़ा देते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा के लोग चाहें तो वो भी इस जैम को ले सकते हैं। इसपर सोनिया गांधी मजाक करते हुए कहती हैं कि वो इस जैम को हमपर फेंक देंगे। राहुल गांधी ने कूकिंग के दौरान बताया कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने खाना पकाना सीख लिया क्योंकि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।
Shri @RahulGandhi tries his hand at orange marmalade-making.
Watch Smt. Sonia ji and Rahul ji revisit their memories as they fill delightful jars of joy.
Full video here: https://t.co/nVPlYQ97yw pic.twitter.com/yE6yZRPKEV
— Congress (@INCIndia) December 31, 2023