पंचकूला में CM नायब सैनी का चुनावी दांव, स्थानीय निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी
पंचकूला: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस विजन डॉक्यूमेंट का अनावरण किया, जिसमें शहरी विकास, बेहतर सुशासन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल भी शामिल हुए।
