World Cancer Day 2025: हर साल 4 फरवरी को क्यों मनाते हैं विश्व कैंसर दिवस? पढ़ें इसका इतिहास और महत्व
इस दिवस की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना, इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को इस बीमारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना था। तब से लेकर आज तक, हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, और इस दिन कैंसर से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार, वर्कशॉप और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।
विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य इन सभी कारकों के बारे में लोगों को जागरूक करना है और उन्हें इस बीमारी से बचने के लिए सही जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराना है। इस दिन के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षणों, निदान, उपचार और रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही, इस दिन कैंसर से पीड़ित लोगों के साथ एकजुटता दिखाई जाती है और उन्हें समर्थन देने का संदेश दिया जाता है।
विश्व कैंसर दिवस 2025 की थीम
हर साल विश्व कैंसर दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नए लक्ष्य और दिशा निर्धारित करती है। साल 2025 में वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि कैंसर सिर्फ इलाज से नहीं जीता जा सकता है, बल्कि यह एक लड़ाई है जिसे लोगों के साथ मिलकर लड़ना और जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हर व्यक्ति कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे सकता है।
विश्व कैंसर दिवस के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षणों, जैसे कि अचानक वजन कम होना, लंबे समय तक खांसी या गले में खराश, शरीर में गांठ, थकान और त्वचा में बदलाव, के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही, इस दिन लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
कैंसर की बचाव के उपाय
कैंसर की रोकथाम के लिए कुछ जरूरी उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
- तंबाकू और शराब का सेवन न करें: तंबाकू और शराब का सेवन कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। इनसे दूर रहकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- हेल्दी डाइट लें: फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर आहार लेना चाहिए। प्रोसेस्ड और रेड मीट के सेवन से बचना चाहिए।
- रेगुलर एक्सरसाइज: फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से कैंसर का खतरा कम होता है।
- रेगुलर टेस्ट: नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाना चाहिए, खासकर अगर परिवार में कैंसर का इतिहास हो।
- सूरज की किरणों से बचाव: त्वचा कैंसर से बचने के लिए धूप में जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।