Punjab Politics: केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं? CM भगवंत मान ने कर दिया सब क्लियर

0
Punjab Politics: दिल्ली चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली, जिससे बाद कयास लगाए जाने लगे कि अब पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab New CM) में बदलाव हो सकता है। विपक्ष के नेताओं ने तो ये तक कह दिया कि अब अरविंद केजरीवाल पंजाब की ओर रुख करेंगे। 

इन्हीं कयासों पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने की विरोधी पार्टियों की ओर से अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे आज जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं जबकि आज मेरा जन्मदिन नहीं है। ऐसी अफवाहों से लोगों को बचना चाहिए। भगवंत मान ने यह बात सरदूलगढ़ में तहसील कॉप्लेक्स का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से कही।

अरविंद केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। उन्होंने कभी गुजरात जाना होता है तो कभी पंजाब, तो कभी और किसी और राज्य में। उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का समय नहीं है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *