Weather Update: दिल्ली में इस हफ्ते 2 दिन मौसम रहेगा खराब, हरियाणा के इन 4 जिलों में चलेगी भयंकर ‘लू’

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज दिल्ली के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में बादलों की गरज-चमक देखने को भी मिल सकती है। साथ ही अगले कुछ दिनों में आंधी-बारिश के साथ तेज तूफान की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि बीते दिन सोमवार को दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
1 और 2 मई को बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 1 और 2 मई को दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इससे राजधानी का तापमान कम होकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बता दें कि इसका असर एनसीआर के इलाकों में देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज हरियाणा के 4 जिलों में हीटवेव चलने वाली है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं। इन चार जिलों में सोमवार के लिए के येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 28 अप्रैल को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, प्रदेश के हिसार जिले में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें कि अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में लोगों को गर्मी से राहत नहीं देखने को मिलेगी।
30 अप्रैल को हरियाणा का मौसम?
30 अप्रैल को हरियाणा के 4 जिलों में हीटवेव और अन्य कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में हीटवेव चलेगी। वहीं, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में धूल भरी तेज आंधी-तूफान के साथ चमक-गरज देखने को मिलेगी।