Haryana Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, तेज हवा से मौसम में आई नमी; 7 अप्रैल से 12 जिलों में चलेगी लू

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर वीरवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज हवा चली। इससे तापमान कोई फर्क नहीं पड़ा। मौसम में नमी जरूर बनी।
अब सात अप्रैल से लू चलेगी। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तीन व चार अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की थी।
वीरवार को प्रदेश (Haryana Weather News) में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। 40.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और शाम करीब साढ़े पांच बजे 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कुछ जिलों में धूलभरी आंधी भी चली, हिसार के पुराना कोर्ट कांप्लेक्स क्षेत्र में पेड़ गिर जाने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो सात अप्रैल के बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में लू चल सकती है। लू चलने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज होगी।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now