प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एएमएम-37 में पौधारोपण व आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक शिविर आयोजित
चण्डीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा तथा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एएमएम-37, चण्डीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विहिप के विभाग प्रमुख प्रदीप शर्मा, डॉ. राजीव कपिला (एमडी), वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गौरव कौशल, प्रमुख समाजसेवी एवं साहित्यकार प्रेम विज, डॉ. पूजा और डॉ. अगम ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक शिविर भी आयोजित किया गया। डॉ. राजीव कपिला ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर विस्तार से जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। वहीं, डॉ. गौरव कौशल ने होम्योपैथी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विशेष सुझाव साझा किए।
डॉ. राजीव कपिला ने इस अवसर पर औषधीय पौधों व उनके महत्व पर भी जानकारी दी और लोगों को स्वास्थ्य संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रेरित किया।
