हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी; तूफान भी बनेगा मुसीबत

हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार शाम मौसम में बदलाव हुआ। गुरुग्राम, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, भिवानी और पलवल में तेज आंधी के साथ वर्षा हुई। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने पर गुरुग्राम में पेड़ उखड़ गए।
हिसार और फरीदाबाद में भी आंधी चली। अब शुक्रवार को भी 17 जिलों में वर्षा और तेज आंधी का ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 31 मई से लेकर एक जून तक प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। वहीं, वीरवार को लगातार दूसरे दिन सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल यलो अलर्ट: फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल
कहां-कितनी वर्षा: (मिमी में) रेवाड़ी 6.5, भिवानी 0.5, चरखी दादरी 20.5, गुरुग्राम 4, पलवल 1.5,