दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

0

भारतीय सिनेमा के दिग्गज और सदाबहार संगीतकार प्यारेलाल की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 12 जुलाई 2026 को निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहा। इस दुखद खबर की जानकारी परिवार की ओर से जारी एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई, जिसमें बताया गया कि उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली। बॉलीवुड गायिका प्रियंका मित्रा ने परिवार का यह आधिकारिक बयान सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार द्वारा साझा किए गए शोक संदेश में सुनीला शर्मा को उनके शालीन व्यवहार, करुणा और निस्वार्थ प्रेम के लिए याद किया गया। इसके साथ ही मुश्किल घड़ी में साथ देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया है। बयान में लिखा गया, ‘अत्यंत दुखी मन और असीम प्रेम के साथ हम अपनी प्यारी ‘अम्मा’ सुनीला प्यारेलाल शर्मा के निधन की सूचना दे रहे हैं, जिन्होंने 12 जुलाई 2026 को अपने परिवार के बीच रहते हुए स्वर्गलोक के लिए प्रस्थान किया। अम्मा का जीवन गरिमा, भक्ति और शांत इच्छाशक्ति की मिसाल था, वे उन सभी के लिए बिना किसी शर्त के प्यार का स्तंभ थीं जो उन्हें जानते थे। भले ही आज हमारे दिल भारी हैं, लेकिन हमें इस बात का संतोष है कि वे अब परम शांति में हैं।’ इस संदेश के अंत में शर्मा, नथानी, सिरुर और हलदीपुर परिवार ने सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *