मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक

0

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार दोपहर मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वांगचुक ने सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और देशभर से दुआएं भेजने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग का आंदोलन है।

सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सबसे पहले पत्नी के साथ राजघाट हैं। वे यहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद लद्दाख के लिए रवाना होंगे।

करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हुआ। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच और स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *