भीषण गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में ही 38°C पार, चंडीगढ़ में 24 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

0

चंडीगढ़ में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में ही जून जैसे हालात हो गए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने 21 से 24 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं जिससे उमस में इजाफा हो रहा है।

मौसम में आई इस तेज गर्मी की करवट का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर ट्रैफिक पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। लोग तेज धूप और बढ़ती गर्मी से बचने के लिए जरूरी काम भी सुबह या शाम के समय निपटाना पसंद कर रहे हैं।

गर्मी का असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। चंडीगढ़ के प्रमुख आकर्षण जैसे रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना लेक पर इन दिनों भीड़ कम नजर आ रही है। जहां आमतौर पर दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा सा दिखने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों में रहना ही सुरक्षित समझ रहे हैं जिससे शहर की रफ्तार दोपहर के समय धीमी पड़ गई है।

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें
  • जरूरी काम सुबह या शाम के समय ही निपटाने की कोशिश करें
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें, नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें
  • अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ और जूस का सेवन करें
  • तरबूज, खीरा जैसे मौसमी फलों को आहार में शामिल करें
  • हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें जिससे शरीर ठंडा रहे
  • धूप में निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करें

बीते 5 साल में 21 अप्रैल

वर्ष          अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2021           22.7
2022           35.0
2023           35.5
2024           36.0
2025           38.3
2026            38

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *