पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मान के पेट में इंफेक्शन हो गया था और दो दिन से बुखार भी है। अभी तक वह घर पर ही आराम कर रहे थे लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।
वहीं, आपको बता दें कि करीब पूरा पंजाब इस समय बाढ़ से पानी से त्राहिमाम कर रहा है। सीएम भगवंत मान भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। लेकिन दो दिनों से तबीयत खराब होने के चलते वह अपने आवास पर आराम कर रहे थे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
