विरोध प्रदर्शन या हड़ताल जनविरोधी घटनाएँ हैं; लोगों को परेशान करने वाले सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धरनों और हड़तालों को जनविरोधी करार देते हुए सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने इन तरीकों से लोगों को परेशान किया तो वे सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किया गया ट्वीट इस प्रकार है:
पंजाब में सड़कें या रेलगाड़ियां रोकने या आम लोगों को परेशान करने तथा दैनिक गतिविधियों में बाधा डालने वाली कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल जनता के विरुद्ध मानी जाएगी। सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए।
विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को परेशान करना ठीक नहीं.. अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.. पंजाब के मेहनतकश लोगों के हित में जारी…
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now