Police Encounter: हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपियों ने 7 दिन पहले किया था मर्डर

0

हिसार में बीती रात करीब 1:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई। फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी हैं। जिसके बाद दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

 

 

पुलिस ने बदमाशों को कैसे पकड़ा ?

 

बदमाशों की पहचान भैणी अमीरपुर गांव के रहने वाले अमन उर्फ अजय और राहुल पेटवाड़ के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम के पास आरोपी गाड़ी में है। सूचना मिलने के बाद हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरु दी।

 

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

 

 

 

बदमाशों ने 4 जनवरी को की थी हत्या

 

4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे साहिल नाम का लड़का और उसके चाचा अशोक घर के बाहर बैठे हुए थे। उस दौरान बदमाश अमन उर्फ अजय ने हत्या के इरादे से दोनों पर बंदूक तान दी थी। जान बचाने के लिए साहिल घर के अंदर भागा, तभी अमन ने साहिल को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

 

 

साहिल के चाचा अशोक अपनी जान बचाने के लिए घर से भागा था, उस दौरान अमन ने पीछा करते हुए अशोक पर तीन फायर कर दिए थे। जिसके बाद मृतक के पिता सुरेश के बयान के आधार पर अमन, बबलू उर्फ बलराज, मुकेश, अजमेर व मोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर