5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांच देशों का दौरा आज से शुरू हो रही है। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत UAE से होगी। उसके बाद पीएम नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह साढ़े आठ बजे UAE के लिए रवाना हुए हैं। आबू धाबी में पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस। LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़े दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। UAE ने तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC से बाहर निकलने का फैसला किया है। ऐसे में दोनों देशों की साझीदारी अहम हो सकती है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पीएम की इस यात्रा का फोकस एनर्जी है। पीएम मोदी के UAE दौरे पर दोनों देशों के बीच बड़ी डील हो सकती है। जिसमें खास तौर पर ऊर्जा सहयोग के दुनिया के हालात पर भी बात होगी। ईरान जंग की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। ऐसे में भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों के लिए यूएई के साथ लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस। LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर दो बड़े समझौतों पर मुहर लगा सकता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *