Maha Kumbh पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, संगम में लगाई डुबकी; बोले- साधु-संतों के दर्शन का मिला सौभाग्य

महाकुंभ के आध्यात्मिक वातावरण और आस्था की लहरें दिन-प्रतिदिन भव्य होती जा रही हैं। इस पावन अवसर पर बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई।
इसके बाद संतों से मिलकर आध्यात्मिक विषय पर चर्चा की। साथ ही अपने गुरु पद्मविभूषण जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए वे उनके शिविर भी गए। वहां गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनके साथ धार्मिक चर्चा की।
साधु-संतों के दर्शन का मिला सौभाग्य
इस दौरान उन्हाेंने कहा कि मैं गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने आया हूं। साधु-संतों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूं। हमारा उद्देश्य हिंदुओं को जागृत करना है। हिंदुस्तान को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।