पंचकूला: श्याम लाल बंसल की लगी लाटरी भाजपा ने दिया मेयर का टिकट
पंचकूला। इंतजार खत्म हुआ। भाजपा ने पंचकूला में मेयर पद के लिए श्याम लाल बंसल को चुनाव में उतार दिया है। बुधवार को बंसल के नाम की घोषणा के साथ ही 20 वार्डों के उम्मीदवारों का भी नाम घोषित कर दिया है। लिस्ट नीचे दी गई है। इसी के साथ ही भाजपा की ओर से निगम चुनाव के लिए बिसात बिछा दी गई ताकि हरेक उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार पर फोकस कर सके। श्याम लाल बंसल भाजपा के सीनियर लीडर्स में से एक और वे पिछली बार दिसंबर 2020 में हुए निगम चुनाव में ऐन मौके पर टिकट मिलने से वंचित रह गए थे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
