‘पंजाब में नहीं चलेगा ऑपरेशन लोटस’, राष्ट्रपति से मिलकर बोले सीएम भगवंत मान

0

 राष्ट्रपति भवन के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति जी के सामने हमने देश में हो रहे ‘लोकतंत्र की हत्या’ के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है।

असंवैधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ईडी सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके दागी नेताओं को भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में साफ करना हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा खिलवाड़ है।

हमने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ की घटिया चालें कभी भी कामयाब नहीं होंगी। हमारे विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाबी कभी भी गद्दारी बर्दाश्त नहीं करते। ‘आपका लोक सेवक’ होने के नाते मैं हर पंजाबी को विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

इससे पहले राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिले थे। उन्होंने मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीतिक प्रतिशोध का माहौल बनाया जा रहा है और विरोध करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

चड्ढा ने दावा किया कि इस पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रपति से कर दी गई है और उन्होंने कार्रवाई का भरोसा भी दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर करीब 12:00 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति भवन से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में चड्ढा ने कहा कि जब तक नेता ‘आप’ में रहते हैं, उन्हें ईमानदार बताया जाता है, लेकिन पार्टी छोड़ते ही उन्हें भ्रष्ट करार दिया जाने लगता है। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड बताते हुए कहा कि अब ‘आप’ खुद उसी राजनीति पर उतर आई है, जिसके खिलाफ वह कभी खड़ी हुई थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *