Mukesh sahni Father Murder: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या: दरभंगा के घर में मिला शव, धारदार हथियार से किया गया हत्या

0

 बिहार के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार(16 जुलाई ) की सुबह बिहार के दरभंगा स्थित घर में मिला। धारदार हथियार से कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद घटनास्थल पर घरेलू सामान बिखरे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के जीरत गांव की है। जीतन सहनी अकेले घर में रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी हैं, जबकि उनकी बेटी शादीशुदा है और मुंबई में रहती है। मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं।मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और पिता की हत्या की खबर मिलते ही दरभंगा के लिए रवाना हो गए।

 

मुकेश सहनी बिहार के पूर्व पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई सार्वजनिक सभाएं की थीं। वीआईपी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। ‘मल्लाह के बेटे’ या ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश साहनी ने लोकसभा चुनाव में 3 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। वीआईपी पार्टी की नेता देव ज्योति ने बताया कि हमने इस घटना के बारे में थोड़ी देर पहले ही सुना। हमारे नेता मुकेश सहनी मुंबई में हैं। वह वहां से दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। हम दरभंगा पहुंचकर पूरी जानकारी हासिल करेंगे।

डिप्टी सीएम सम्राट ने मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा, ”मुकेश साहनी के पिताजी की हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मैं सरकार की तरफ से बिहारवासियों को यह आश्वस्त करता हूं कि हत्या में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर