विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रामदरबार में लगा मेगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराई मुफ्त जांच
विश्व स्वास्थ्य दिवस तथा समाजसेवी देवी सिंह के जन्मदिन के उयलक्ष्य में रामदरबार में आयोजित विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर में लोकहित सेवा समिति ने मैक्स अस्पताल मोहाली के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया. समिति की प्रवक्ता रजनी कपूर ने बताया है कि रक्तदान शिविर में 125 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. इसके अलावा 500 से अधिक रोगियों ने विभिन्न डॉक्टरों से मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण तथा खून जाँच के अतिरिक्त मुफ्त आयुर्वेदिक एवं ऐलौपैथिक दवाइयों का लाभ उठाया. स्वास्थ्य जाँच शिविर में पहुंचने वालों में भाजपा चंडीगढ़ प्रान्त अध्यक्ष जितेंदर मल्होत्रा, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पार्षद हरेन्दर मालिक, हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष योगिन्दर शर्मा, भाजपा नेत्री रंजीता मेहता, मुक्तिनाथ गुरुकुल विद्यालय मनसा देवी संचालक श्रीनिवासआचार्य सहित अनेक राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता शामिल रहे. स्वास्थ्य जाँच शिविर को कामयाब करने में देवी सिंह, पवन शर्मा, जे. आर शर्मा, बलवीर राजपूत, रजनी कपूर, रिचा गुप्ता, सतीश भारद्वाज तथा प्रताप राणा का विशेष योगदान रहा. रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य जाँच शिविर को आयोजन करने में पी. जी. आई चंडीगढ़, म्युनिसिपल कारपोरेशन चंडीगढ़, राजस्थान परिवार, श्री विश्वकर्मा रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब, ग्लोबल अस्पताल, नई दिशा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन, सिग्मा फार्मा, लोकहित सेवा समिति, खुशी क्लिनिक, मिर्चीया आई क्लिनिक, लिवासा अस्पताल मोहाली तथा मैक्स अस्पताल मोहाली का उल्लेखनीय योगदान रहा.

