कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा, 40 से 45 लोगों के दबे होने की आशंका

0

कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है. यहां तारातला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई. जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों को दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. यह इलाका पश्चिम कोलकाता में आता है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. जहां राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. कोलकाता पुलिस ने बताया है कि यहां आपदा प्रबंधन समूह और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ-साथ दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर रवाना किया गया है.

कोलकाता के तारातला इलाके में यह हादसा अचानक हुआ है. स्थानीय लोगों को मुताबिक इस निर्माणाधीन इमारत की साइड पर कई लोग काम कर रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के दबने की संभावना है. फिलहाल राहत एवं बचाव टीम ने छह से सात लोगों को निकाला गया है. वहीं घठना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया था. तारातला में हुई दुर्घटना के लिए नबान्न में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया. ये नंबर 1070, 8697981070, 033 22143526, 033 22535185 कोलकाता प्रशासन की तरफ से जारी किए गए हैं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *