शीरोमणि अकाली दल में नेतृत्व परिवर्तन: सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मंजूर, पार्टी को मार्च में मिलेगा नया अध्यक्ष

0

शीरोमणि अकाली दल (एसएडी) में लंबे समय से चल रहे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें आखिरकार खत्म हो गईं। शुक्रवार (10 जनवरी) को पार्टी की कार्यसमिति ने सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। यह फैसला पार्टी मुख्यालय, चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। बादल ने 16 नवंबर को ही इस्तीफा दे दिया था। तब कुछ कारणों की वजह से पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था।

सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

शीरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने शुक्रवार को कार्यसमिति की बैठक के बाद बादल के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बादल के इस्तीफे की स्वीकृति पार्टी के भीतर आंतरिक बहस के बाद हुई।

2 दिसंबर को अकाल तख्त ने SAD कार्यसमिति को सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार करने का आदेश दिया था। बादल को पंजाब में SAD की सरकार के दौरान की गई गलतियों के लिए तनखैया (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किया गया था।

अकाल तख्त ने नए नेतृत्व की नियुक्ति करने तथा छह महीने के भीतर पार्टी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के पद के लिए चुनाव कराने के लिए एक पैनल का भी गठन किया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *