होली के रंगों में रंगा लाडवा, CM नायब ने खेली फूलों की होली; बोले- तेज गति से विकास करेगी ट्रिपल इंजन सरकार

0

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि होली का पावन पर्व समाज को एकता के सूत्र में बंधने का एक अनोखा संदेश देता है। इस पावन पर्व पर होलिका दहन की लपटों में समाज की तमाम बुराइयां नष्ट हो जाती हैं और होली के रंगों की तरह समाज खिल उठता है।

इन पावन पर्वों, तीज और त्योहारों से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत देश में सबसे अनोखी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार देर सायं लाडवा में एक निजी पैलेस में होली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सीएम के साथ लोगों ने खेली फूलों की होली

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने हलका लाडवा के नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली और एक-एक नागरिक से मिलकर होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *