भीषण सड़क हादसा: मध्यप्रदेश से जा रहा ट्रक बना काल ! कार और जीप को मारी टक्कर, हुई 11 मौतें; मच गई चीख-पुकार

0

इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश से जा रहा चने से लदा ट्रक काल बना है। अनियंत्रित ट्रक ने कार और जीप को टक्कर मारी। दोनों वाहनों में आग लग गई। करीब 11 लोगों की मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र स्थित ड्रमंडगंज पहाड़ी इलाके में हुई है। जहां बुधवार रात करीब 8: 30 बजे मध्यप्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार और जीप दोनों में आग लग गई। घटना इतनी भयानक थी कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और सभी जिंदा जल गए।

मृतकों में प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), पीयूष सिंह (15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिव सिंह (चार), सोनम सिंह (नौ), विष्णु सिंह (चार), विकास शर्मा (32) और जयप्रकाश (28) शामिल हैं। हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 मृतकों में से सात मिर्जापुर के, तीन मध्यप्रदेश के और एक सोनभद्र का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। देर रात जब परिजन पहुंचे, तब उनकी शिनाख्त हो सकी। उसने बताया कि दुर्घटना के बाद दो कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन दल को इसे काबू करने में दो घंटे से अधिक समय लगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *