पंजाब के सभी जिलों में लू जैसी स्थिति, बठिंडा का तापमान 44 डिग्री के पार; 14 को होगी बारिश

0
लुधियाना। पंजाब सहित उत्तर भारत में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में दिन में लू जैसी स्थिति रही। शाम को भी गर्म हवाएं परेशान करती रहीं। बठिंडा 44.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी पंजाब में लू चलने की संभावना है। लोग सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें। 14 जून को हल्की वर्षा हो सकती है।
वहीं, राजस्थान देश में सबसे अधिक तप रहा है। श्रीगंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भी तापमान 45 डिग्री से अधिक है।
हिमाचल के निचले स्थानों में रविवार को दिनभर धूप खिली रही। दोपहर बाद शिमला सहित ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में हल्के बादल छाए रहे।
प्रदेश में ऊना का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 41.6 डिग्री पहुंच गया, जबकि केलंग में अधिकतम तापमान जून में 2023 के बाद 26 डिग्री पहुंचा है। 12 जून तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति सुधर रही है। इससे बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 2.59 लाख हो गई। 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *