हरियाणा रोडवेज पंचकूला में 25 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन
हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला में शिक्षुता अधिनियम 1961 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है. चयनित प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण अवधि और प्रशिक्षण भत्ता उक्त शिक्षुता अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार देय होगा.
प्रशिक्षुओं के ट्रेडवार विवरण के अनुसार अपहोल्स्टर (जनरल टेलर)-1, डीजल मैकेनिक- 6, फिटर- 5, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी)-4, इलेक्ट्रीशियन- 2, कारपेंटर- 2, वेल्डर-2, पेंटर-1 और स्टेनो हिंदी टाइपिस्ट के 2 पद हैं. कुल 25 पदों पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण एवं आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर 6 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2026 तक दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं.
आवेदन करते समय उम्मीदवार अपना फोटो, आधार नंबर/पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, मैट्रिक प्रमाण-पत्र और आईटीआई विभाग द्वारा जारी आईटीआई का अंतिम मूल प्रमाण-पत्र (अंकों सहित) ही अपलोड करें. ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 23 अक्तूबर 2026 की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित कार्यालय महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, पंचकूला, साइट नंबर-2, प्लॉट नंबर-203 के निकट इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में उपस्थित होने को कहा गया है.
यदि ऑनलाइन आवेदन में किसी उम्मीदवार के माता का नाम, पिता का नाम या जन्म तिथि में कोई त्रुटि पाई जाती है या नियुक्ति से पूर्व दस्तावेजों के निरीक्षण के दौरान आवेदन में दी गई जानकारी दस्तावेजों से मेल नहीं खाती तो संबंधित उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.
अंतिम सूची जारी होने के बाद यदि चयनित आवेदक तीन दिनों के भीतर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाता है तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी. जबकि सफल प्रशिक्षुओं का चयन आईटीआई की अंकतालिका में प्राप्त अंकों के आधार पर केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
