गुरुग्राम के सेक्टर-74 में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलने की आशंका

0

गुरुग्राम के सेक्टर 74 में एक कंपनी या गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जो कई किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है और लोग दहशत में हैं। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं, जिससे पूरा क्षेत्र प्रभावित दिख रहा है। खबर के लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया।

हादसा होने के बाद मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। पुलिस दल भी घटनास्थल पर मुस्तैद है। टीमों का पूरा ध्यान आग को काबू में लाने और किसी भी बड़े नुकसान को रोकने पर है।

फंसे कर्मचारियों को निकालने के प्रयास

गोदाम के अंदर कुछ कर्मचारी फंस गए थे। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति की जान को खतरा न हो। अभी तक किसी हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है और टीमें अपनी पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। इसके अलावा प्रशासन के द्वारा आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किस वजह से लगी आग?

आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या फिर कोई अन्य वजह हो सकती है। आग की वजह से आसपास के इलाके का यातायात प्रभावित है और धुएं की वजह लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद मांगी जा सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *