लोकहित समिति द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में गुरकीरत प्रोमोटर एंड डेवलपर्स, लिवासा अस्पताल मोहाली तथा वेलकेयर पाथ लैब ढकोली के सहयोग से ढकोली क्षेत्र में विशाल यूरोलॉजी एवं जनरल हैल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा.

 

समिति की प्रवक्ता प्रोफेसर मीनाक्षी बंसल ने बताया है कि शनिवार 20 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वार्ड 14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा के फार्म हाउस कृष्णा एन्क्लेव ढकोली में आयोजित होने वाले इस कैंप में मुफ्त ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, ई. सी. जी, कोलेस्ट्राल, हियरिंग ऐड, आंखों के टैस्ट

के अलावा जनरल मेडिसिन, यूरोलॉजी तथा दांतों के डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जाँच परीक्षण किया जायेगा.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *