हरियाणा के अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में पकड़ा गया भ्रूण लिंग जांच रैकेट, 60 हजार रुपए के साथ दो कर्मी गिरफ्तार

0

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में गुरुवार को भ्रूण लिंग जांच के गैरकानूनी रैकेट का भंडाफोड हुआ। हेल्थ विभाग कुरुक्षेत्र की विशेष टीम ने यहां एक डिकॉय मरीज भेजा और इसके बाद रेड कर दी। टीम ने अस्पताल के दो कर्मचारियों को पकड़ा है। वे अल्ट्रासाउंड रूम महिला के गर्भ में भ्रूण लिंग की जांच करा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई छापेमारी में अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर और एक अन्य व्यक्ति रज्जी को 60 हजार रुपए नकद सहित मौके पर गिरफ्तार किया गया। कुरुक्षेत्र के डॉक्टर ऋषि, डॉ. गौरव वी डॉ राजीव टीम की टीम ने तीन घंटे तक चली जांच के दौरान दोनों आरोपियों को अल्ट्रासाउंड रूम से भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, जांच के लिए टीम ने एक डिकॉय मंजू को तैयार किया था। आरोपियों ने मंजू को पहले कैंट बस स्टैंड और फिर फुटबॉल चौक पर बुलाया, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर अवैध गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सागर से 32 हजार और दूसरे रज्जी से 28 हजार रुपए बरामद किए हैं। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, विभागीय जांच भी की जाएगी। अभी इस मामले में अंबाला सिविल सर्जन का कोई वर्जन नहीं आया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *