Panipat Factory Fire: पानीपत की धागा फैक्ट्री में आग, दो मजदूरों की जलकर मौत और तीन घायल, मालिक ने बताई हादसे की ये वजह

0

पानीपत में धागा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में 5 मजदूर मौजूद थे। घटना के बारे में पता लगने पर दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। सभी मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। 3 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।अन्य दो मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पानीपत के बलाना गांव में शिव फैब्रिक नाम से एक धागा फैक्ट्री है। बीती रात करीब साढ़े 12 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में सुमित और तसमिल नाम के दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अन्य तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। फैक्ट्री में रखा लाखों का समान भी जलकर राख हो गया। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया।

बताया जा रहा है कि दो मृतकों में से 32 वर्षीय सुमित दो बहनों का इकलौता भाई था। सुमित के बड़े भाई की 11 साल पहले मृत्यु हो गई थी। दो साल बाद मां का भी देहांत हो गया था। सुमित के पिता की

फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह आग लगी है। फैक्ट्री ने बताया पानीपत के 5 स्टेशनों समेत नजदीकी कस्बा गोहाना से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने मिलकर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत से आज सुबह साढ़े 5 बजे आग पर काबू पाया।

जिसके बाद पांचों कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। घायल तीन मजदूरों में से दो मजदूरों को रोहतक PGI रेफर किया गया है। जबकि एक मजदूर को इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर