दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश… पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, IED बनाने वाले पार्ट्स बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया। अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विभिन्न राज्यों से कम से कम 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी भूमिका की जांच कर रहा है।