हरियाणा में बाढ़ को लेकर सीएम सैनी का बयान: सरकार की हर स्थिती पर नजर, हम पंजाब के साथ भी हैं खड़े

0

सीएम सैनी ने हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा अधिक बारिश के कारण मारकंडा व अन्य नदियों में पानी की मात्रा अधिक हुई है, जिससे व्यवस्था गडबड़ा गई है। नदियों से निकला पानी खेतों व गांवों तक पहुंच रहा है लेकिन सरकार की हर हालात पर नजर है। हालात से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

जिले में बाढ़ से बने हालात का जायजा लेने से पहले उन्होंने शाहाबाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार इस हालात में बेहद गंभीरता से काम कर रहा है और पूरी व्यवस्था पीड़ित लोगों के साथ है। भविष्य में और प्रबंध किए जाएंगे ताकि ऐसे हालात से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर नदी, नहरों व नालों की सफाई की जाती रही है लेकिन अधिक बारिश के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया है। उन्होंने कहा कि हम बाढ़ की चपेट में आए पंजाब के साथ भी खड़े हैं। हर संभव सहायता के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। पंजाब में गंभीर हुए हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *