जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन के चैप्टर-2 का ऐलान, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा की है।
दिल्ली में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़े आंदोलन की घोषणा की है। इससे न सिर्फ केंद्र सरकार सचेत हो गई है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
सीजेपी का यह आंदोलन इस बार देश की राजनीति में चुनावी सुचिता की मांग और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में होगा।
सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव प्रमुख ने पद नहीं छोड़ा, तो आगामी 10 अक्टूबर को देश भर से कार्यकर्ता और आम नागरिक दिल्ली में डेरा डालेंगे और जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए आगे कहा कि यदि दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो वे जहां भी रोकेंगे, वही स्थान हमारा जंतर-मंतर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और हम महात्मा गांधी के बताए अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे।
सीजेपी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यह पूरी लड़ाई देश के लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बचाने के लिए है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब यह सरकार और दिल्ली पुलिस पर निर्भर करता है कि वे नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करते हैं या फिर पिछली बार (20 जुलाई) की तरह प्रशासनिक सख्ती दोहराते हैं।
सीजेपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावी प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के इस अभियान से जुड़ें और 10 अक्टूबर को दिल्ली के इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें। राजनीतिक गलियारों में सीजेपी के इस तेवर के बाद सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
इस लंबे विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक जैसे कार्यकर्ताओं के समर्थन के बाद सरकार पर भारी दबाव बना था, जिसके परिणामस्वरूप अंततः 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था और सरकार ने आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें मान ली थीं।
इसी सफलता के बाद से जंतर-मंतर को सीजेपी और युवा आंदोलन के एक बड़े केंद्र के रूप में देखा जाता है, और अब वे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी इसी तर्ज पर हुंकार भर रहे हैं।
