मुख्यमंत्री सुक्खू ने ओकओवर से रवाना की तंबाकू मुक्त युवा अभियान रैली, 26 एंबुलेंस भी रवाना कीं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को ओकओवर से तंबाकू मुक्त युवा अभियान-3.0 रैली रवाना की। इस दाैरान सीएम ने चलती फिरती आईसीयू जैसी सुविधाएं देने वाली 26 एंबुलेंस को भी रवाना किया। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सहित अन्य माैजूद रहे। इस दाैरान नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
इसके बाद सीएम करसोग रवाना हुए। वहीं राजधानी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली विद्यार्थियों ने नशा जागरुकता रैलियां निकालीं। सीएम ने कहा कि सभी एंबुलेंस बीएमओ कार्यालय के लिए भेजी गई हैं। युवा नशे से दूर रहें, इस संबंध में जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया है।
वहीं राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और महापौर सुरेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
