Breaking : हरियाणा पुलिस हटा रही शंभू व खनौरी बॉर्डर से बैरिकेडिंग, 13 महीने बाद खुलेगा नेशनल हाईवे, आवाजाही होगी शुरू

0

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर गुरुवार सुबह हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस यहां वाहनों की आवाजाही शुरू कराएगी। बुधवार को पंजाब पुलिस ने 13 महीने से बंद शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करा लिया था। केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में हुई सातवीं वार्ता के बाद किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत लगभग 200 किसान नेताओं को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बुलडोजर से किसानों द्वारा बनाए गए शेड तोड़ दिए। हिरासत में लिए गए सभी किसान नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। डल्लेवाल को बुधवार रात जालंधर के PIMS अस्पताल लाया गया था। गुरुवार सुबह उन्हें PWD रेस्ट हाउस शिफ्ट किया गया।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर