पटना में गंगा नदी में डूबी नाव, अब तक 3 की मौत, कुछ लापता भी

0

 बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में उमानाथ गंगा घाट में लोगों के सामने ही एक नाव नदी में पलट गई। गुरुवार को जिस दिन नाव पलटी, उस पर 14 लोग सवार थे। नाव के गंगा नदी में पलटते देख घाट पर अफरातफरी मच गई।

नाव के पलटने की वजह तेज हवा बताई जा रही है। हादसा पटना और समस्तीपुर बॉर्डर के पास गंगा नदी में हुआ। पटना जिला प्रशासन ने जो अपडेट दिया है, उसके मुताबिक अभी तक गंगा नदी से दो लोगों के शव निकाले गए हैं, वहीं 7 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। वहीं चश्मदीदों के मुताबिक हादसे की एक वजह नाव पर क्षमता से ज्यादा सवारियां भी थीं। वहीं गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है।

पटना जिला प्रशासन ने बताया कि ‘आज सुबह लगभग 5:45 बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। अक्सर लोग परवल तोड़ने एवं अन्य खेती कार्यों से वहां जाते थे। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई।’

  • पटना और समस्तीपुर के बीच में डूबी नाव
  • नाव पर 14 लोग सवार थे, 7 को बचाया गया
  • 2 लोगों के शव मिले, 5 हो गए नदी में लापता

पटना जिला प्रशासन के मुताबिक ‘राहत एवं बचाव दल द्वारा 7 लोगों को बचा लिया गया है। 2 लोगों का शव मिला है। 5 लोगों की ख़ोज की जा रहा है। जिला प्रशासन, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन, पटना आपस में समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ एवं पुलिस उपाधीक्षक, बाढ़ के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की सम्पूर्ण टीम मौजूद है। जिलाधिकारी, पटना भी स्वयं कुछ ही समय में बाढ़ पहुंच रहे हैं।’

 

बताया जा रहा है नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। जैसे ही नाव नदी की बीच धारा में पहुंची, डगमगाने लगी और अचानक से नाव सवारियों समेत पलट गई। नदी की धारा इतनी तेज थी कि कुछ सवारियां तो उसी में तेजी से बह गईं, उन्हें बचाने तक का मौका नहीं मिला। लेकिन आसपास मौजूद मल्लाहों और स्थानीय गोताखोरों ने ये देखते ही नदी में छलांग लगा दी और 7 लोगों को मौत के मुंह से बाहर खींच लाए। इन सबको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। खबर लिखे जाने तक बाकी 5 लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर